मुनिकी रेती।भारतीय जनता पार्टी मंडल मुनिकीरेती ढालवाला द्वारा *आपातकाल का काला दिवस* यानी 25-26 जून 1975 की मध्य रात्रि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए देश में आपातकाल लागू किया गया।इस संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह गोष्ठी मंडल अध्यक्ष भगवती काला के नेतृत्व में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश लोकतंत्र के सेनानी के.के.वर्मा द्वारा आपातकाल क्यों और किसने लगाया था उनके द्वारा इस गोष्ठी में विस्तृत चर्चा के साथ गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों के अपने विचार साझा किए गए। के.के.वर्मा इस दौरान गिरफ्तार किए गए और अपने जीवन के कुछ अनमोल पल जेल में बिताए।इस अपने अनुभव को उन्होंने हम सबके साथ साझा किया। के.के.वर्मा के अनुसार इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी, जिसका मुख्य कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय का एक फैसला था जिसने उनके चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। इसके अलावा, देश में आंतरिक अशांति, राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार के आरोप भी आपातकाल लगाने के कारणों में शामिल रहे।
मुख्यत:आपातकाल लगाने के मुख्य कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला रहा।
1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अवैध घोषित कर दिया था, जिससे उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। जयप्रकाश नारायण जैसे विपक्षी नेताओं ने इंदिरा गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिससे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और अशांति बढ़ गई। इस बात को लेकर इंदिरा गांधी और उनकी सरकार ने दावा किया कि देश में आंतरिक अशांति और अस्थिरता का माहौल बढ़ रहा है,जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। तो इंदिरा गांधी द्वारा कई विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। इस संदर्भ में कुछ लोगों का मानना है कि आपातकाल इंदिरा गांधी द्वारा अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए लगाया गया था।
आपातकाल के दौरान, नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी। और राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार किया गया था।आपातकाल 21 महीने तक चला और 21 मार्च, 1977 को समाप्त हुआ।इस गोष्ठी का समापन के.के.वर्मा को ससम्मान फूलों के हार पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गई।आज की इस गोष्ठी का आयोजन श्रीमती रीना उनियाल जी के आवास पर किया गया।इस गोष्ठी के सफल मंचन एवं सफल समापन के लिए हमारा मंडल श्रीमती रीना उनियाल जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।इस गोष्ठी में मंडल मुनिकीरेती ढालवाला के समस्त पदाधिकारी एवं मंडल को जिन जिन महानविभूतियों का समय समय पर आशीर्वाद मिलता रहा है,उनके द्वारा उनकी उपस्थिति में सभी ज्येष्ठ भाजपा कार्यकर्ता द्वारा इस गोष्ठी को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया गया।।

