मुनिकीरेती देवभूमि मां गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट ने हरियाली तीज धूम धाम से मनाया इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में कई बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता बच्चों को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। हरियाली तीज में महिलाओं ने भी बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सखी सहेलियां शामिल रहीं,इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमती रीना उनियाल ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन करवाता रहता हैं और जो उनके प्रशिक्षण केंद्र वर्तमान में क्षेत्र में चल रहे हैं उसमें भी वह लड़कियों को अपने हुनर को निखारने के पहले उन्हें विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान करते है और इसके बाद वह प्रतियोगिता के रूप में उन बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देती है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रीना उनियाल , उपाध्यक्ष रोशनी रतूड़ी सचिव अमित उनियाल सह सचिव बबीता सकलानी मुस्कान अनीता तिवारी, रेखा चौबे, उषा जोशी कनिका जी पूजा गीता आराधना अर्चना आदि महिलाएं और लड़कियां सम्मलित रहीं।
Related Stories
October 16, 2025

