सक्षम उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार इकाई द्वारा दिव्यांग सेवा केंद्र में सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष बलवान सिंह रावत जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन सूक्तम से हुआ एवं सक्षम के सभी कार्यकर्ताओं ने माँ भारती सूरदास जी एवं अष्ठा वक्र जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर सक्षम का 18 स्थापना दिवस मनाया।
पदमपुर घराट रोड़ स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में सक्षम के जिला संरक्षक श्री गिरिराज सिंह रावत जी ने गीता का उद्धरण देते हुए कहा कि हमे मनुष्य जीवन परहितैषी के लिये प्राप्त हुआ है जिसे सक्षम से जुड़कर दिव्यांगजनो को समर्पित कार्य कर पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने समाज मे सक्षम के कार्यो की सराहना भी की। कार्यक्रम में दिव्यांगजनो के कई विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और जल्दी ही समाजकल्याण अधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन कोटद्वार इकाई के सचिव श्री विपुल उनियाल जी ने किया।
सक्षम स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सचिव श्री विपुल उनियाल जी के कनिष्ठ भ्राता विकास उनियाल जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष मंगत राम अग्रवाल जी, जिला सह युवा प्रमुख रूप सिंह जी, श्रीकांत गौड़, दिव्यांग सेवा केंद्र संचालिका श्रीमती साधना रतूड़ी जी, सेवा केंद्र सह संचालिका मंजू देवी, परिणीता कंडवाल, कुसुम कुकरेती, देवांश डोबरियाल, कपिल रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

