ढालवाला मुनिकीरेती।मुंबई के व्यवसायी शैलजा बंधुओ द्वारा संचालित शैलेजा ट्रस्ट ने सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे आशाराम व्यास एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा देवी को युगल रूप से ‘शैलजा’ सम्मान से सम्मानित किया शैलजा ट्रस्ट के ऋषिकेश संयोजक डॉ0 सुनीलदत्त थपलियाल ने बताया मुंबई के शैलेजा परिवार द्वारा संचालित शैलेजा ट्रस्ट प्रतिवर्ष साहित्य,शिक्षा,पर्यावरण,स्वास्थ्य, सामाजिक,सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को ‘शैलेजा सम्मान’ से सम्मानित करता है व आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करता है,इस वर्ष यह सम्मान उत्तराखंड की सँस्कृति के प्रचार प्रसार में कार्य कर रही संस्था गढ़भूमि लोक सँस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा देवी को आशाराम व्यास जी के जन्मोत्सव पर प्रदान गया।

