
मुनिकीरेती गढ़भूमि लोक सँस्कृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय गढ़ महोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम के प्रथम दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार,अनीता ममंगाई निवर्तमान मेयर नगर निगम ऋषिकेश,रोशन रतूड़ी निवर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला,मनोज द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष नगरपंचायत मुनिकीरेती, प्रमुख उद्यमी बचन सिंह पोखरियाल,समिति अध्यक्ष आशाराम व्यास,प्रसिद्ध समाज सेवी गिरिवर सिंह रावत द्वारा किया गया

कार्यक्रम में गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की सांस्कृतिक टीम द्वारा माँगल गीत,स्थानीय स्कूलो के बच्चों द्वारा अपनी सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।उत्तरखण्ड की प्रसिद्ध नाट्य संस्था शैल नाट्य द्वारा चक्रव्यूह मंचन किया गया जिसे क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ द्वारा सराहा गया तथा लोग कलाकारो के अभिनय देखकर भावविहोर हो गए।नाट्य मंचन का प्रत्येक मार्मिक दृश्य लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।कार्यक्रम में विशालमणि पैन्यूली,घनश्याम नौटियाल,डॉ0 सुनील दत्त थपलियाल,गजेंद्र कण्डियाल,धनीराम बिंजोला,महिपाल बिष्ट,सुरेंद्र भण्डारी,सचिन पैन्यूली,अशोक क्रेजी,मनोज मलासी, आचार्य रामकृष्ण पोखरिया के0डी0 व्यास,प्रवीण व्यास,शुशीला सेमवाल,निर्मला शर्मा,शशि कण्डारी,मीना मदवान,सावित्री बड़थ्वाल,हेमा बलूणी,आकांशा बलूणी आदि उपस्थित थे।

