
मुनिकीरेती।ढाल वाला मुनि की रेती भाजपा मंडल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा जो एक हफ्ते से लगातार चल रहा है जिसमें मंडल की तरफ से वृक्षारोपण और फल भोजन इत्यादि वितरित किया जा रहा है जिसमें विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी।”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के ध्येय के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वर्ग के उत्थान और ‘आत्मनिर्भर व विकसित भारत’ निर्माण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कई युगांतरकारी कदम उठाये हैं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक प्रतिष्ठा मिली है। आपका कुशल मार्गदर्शन हम सभी कोटिश: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है। आज ढालवाला मंडल मुनि की रेती के कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ कॉलोनी में जाकर फल वितरण किये तथा गंगा रिसॉर्ट में जाकर वृक्षारोपण किया ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती काला के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य ने प्रतिभाग किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की।