
ऋषिकेश। पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय कमेटी ‘नमामि नर्मदा संघ’ परिवार में प्रदेश सचिव के रूप में कार्य कर रहे आचार्य नितीश खण्डूड़ी को नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश उनियाल द्वारा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । विदित हो कि आचार्य नितीश खण्डूरी विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड से लोक साहित्य, कला, संस्कृति,संगीत,अध्यात्म व योग का प्रचार प्रसार करने के साथ ही प्रकृति पर्यावरण एवं नदी संरक्षण, देवभूमि की पौराणिक एतिहासिक लोक संस्कृति और शास्त्रीय वैदिक परंपराओं के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनके नमामि नर्मदा संघ के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के सभी सामाजिक संस्थाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।