
मुनिकीरेती। ढालवाला ममता जोशी स्नेहा के प्रथम काव्यसंग्रह ‘शिखरों के स्वर’ का विमोचन ख्यातिलब्ध लेखिका,साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरुस्कृत व हेमवती नन्दन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेवारत डॉ0 कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’ द्वारा 13 जनवरी को होटल चंद्रा पैलेस ढालवाला में गढ़भूमि लोक सँस्कृति संरक्षण समिति एवं आवाज साहित्यिक संस्था के सँयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा।विमोचन समारोह में क्ष्रेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

