
उक्रांद को मिलेगी मजबूती: कठैत
देहरादून। वरिष्ठ नेता शक्तिशैल कप्रवान की उत्तराखंड क्रांति दल में घर वापसी हो गई है। केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने उनका दल में स्वागत किया।
उक्रांद में पुनः वावसी होने पर शक्तिशैल कप्रवान ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्रीय विचारधारा के लिए काम किया है। इसलिए वह यूकेडी में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। इस प्रदेश को क्षेत्रीय विचारधारा ही आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य दल को मजबूत करना है। दल की विचारधारा को घर-घर पहुँचाना है।

यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि शक्तिशैल कप्रवान वरिष्ठ नेता हैं। उनके दल में दोबारा शामिल होने से दल के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यूकेडी दल को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। बड़ी संख्या में लोग यूकेडी से जुड़ रहे हैं।
इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री सुनील कोटनाला,
केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह कुंवर, देहरादून महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

