
मुनिकीरेती । ढालवाला गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा रखी है विदित हो कि आशा राम व्यास समाज मे अनेकों धार्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक व्यवहारिक व अपनेपन के सेवक गढ़ भूमि लोक संस्कृति से लेकर शहर के अनेकों श्रेष्ठ अनुष्ठानों में सहयोग करते रहते थे,निर्धन व निर्बल वर्ग की सेवा हो या सन्त समाज की सेवा वो हमेशा तत्पर रहते थे। आज उनके आकस्मिक निधन पर प्रत्येक क्षेत्र वासी स्तब्ध है। 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने शरीर त्याग दिया। उनके निधन पर क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओं प्रेस क्लब मुनिकीरेती,आवाज साहित्यक संस्था,गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति,गंगा गौ सेवा समिति,देवभूमि मां गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े लोंगो व नगरपालिका ढालवाला मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।